आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर नजर आए उन्होंने पूरे भाषण में रमन सिंह, अमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री और अडानी का जिक्र करते हुए नजर आए।
बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों के काांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया, कुंवर सिंह निषाद और संगीता सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीनों प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे इसके बाद उन्होंने बालोद शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। आम सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर हमलावर नजर आए उन्होंने पूरे भाषण में रमन सिंह, अमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री और अडानी का जिक्र करते हुए नजर आए। सीएम ने कहा कि जो काम राज्य सरकार कर रही है उसे भी केंद्र वाले अपना बताने में नहीं चूकते हैं। झूठ बोलने की भी हद होती है।
विज्ञापन
मुझे चाहिए तीनों विधानसभा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे तीनों विधानसभा सीटें चाहिए, आप सब मतदाताओं को तय करना है कि हमें छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोग चाहिए या फिर छत्तीसगढ़ को बेचने वाले। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार 75 प्लस के साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि थोड़ी बहुत सीटों से उलट फेर होता है। फिर भाजपा वाले विधायकों को पलटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। हमने इसका उदाहरण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखा है।