मामले में कलेक्टर ने कही जांच की बात
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले में नीट परीक्षा के दौरान हुई लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने मामले में जांच और कार्रवाई की बात कही है। आपको बता दें कि इस घटना को लेकर बालोद जिले में परीक्षा देने वाले बच्चे काफी नाखुश है। नीट की तैयारी में अपना पूरा समय लगा चुके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं बच्चे और परिजन इसी उम्मीद में हैं कि कहीं से तो उन्हें न्याय मिल जाए।
कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर पूजा बंसल को परीक्षा केंद्र भेजा था जहां पर त्वरित रूप से जांच शुरू कर दिया गया है। बच्चों से बयान भी लिए गए हैं और जो परीक्षा केंद्र के अधीक्षक हैं उन्होंने भी कलेक्टर को गलती स्वीकारते हुए एक लेटर लिखा है। बहरहाल इस घटना से मामला पूरी तरह गर्म है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पूरे विषय को किस तरह संभालती है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ किस तरह कार्रवाई होती है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन सैकड़ो बच्चे जो बेहतर परीक्षा की उम्मीद कर रहे थे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ जरूर हुआ है।
दो लाख से ज्यादा सीटों पर मिलना था प्रवेश
आपको बता दें कि नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा देश में एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 1,09,145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28,088, आयुष पाठ्यक्रम की कुल 55,851 सीटों एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी।