बालोद जिले के झलमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली हर्षवती साहू ने 12वीं की कक्षा में टॉप 5 में स्थान बनाया है। उनकी इस कामयाबी से विद्यालय और परिजन काफी खुश हैं, झलमला विद्यालय ने अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। आपको बता दें कि हर्षवती साहू आर्ट्स की स्टूडेंट हैं और वो आगे शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं, हर्षवति ने बताया कि मेहनत करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। बिना मेहनत के सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है और उनके पिता किरण साहू ने बताया कि वे कृषि मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने जो मेहनत की है वो आज सफल हुई है, बेटी ने उस मेहनत का फल दिया है। बता दें हर्षवती ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें नंबर आई हैं। बेटी की इस सफलता है पूरा परिवार खुश है।
सिविल सेवा में जाने की तैयारी
हर्षवती सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वह बेहतर करना चाहती हैं। वह अपने भविष्य के लिए दो ऑप्शन लेकर चल रही हैं। जिसमें शिक्षा विभाग और सिविल सर्विसेज शामिल हैं। उनका कहना है कि हम मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर हाथ आएगी। मैंने मेहनत की और परिणाम मेरे सामने है। मेरे शिक्षकों ने भी मुझ पर विश्वास दिखाया था और मैं उनके विश्वास पर खरा उतर पाई हूं।