फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: बालोद में मिला कंकाल का सर, इलाके में फैली सनसनी; हत्या की आशंका

Thu, 07 Mar 2024 09:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पुलिस की माने तो कंकाल का सर जो है वह विक्षिप्त हो चुका है। जबड़े का आधा हिस्सा गायब हो चुका है। जिसके कारण किसी अनहोनी घटना के आशंका पुलिस द्वारा लगाई जा रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बालोद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम दैहान के जंगल में आज शाम को घर से अलग एक कंकाल मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कंकाल का कर छत विक्षिप्त है। जबड़े का एक हिस्सा गायब हो चुका है। जिससे पुलिस द्वारा हत्या या किसी घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है और आगे जांच जारी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि सूचना मिली कि जंगल में एक कंकाल का कर विक्षिप्त अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद थाने की टीम वहां पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पंचनामा कार्रवाई कर कंकाल को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है और मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

अनहोनी की आशंका
पुलिस की माने तो कंकाल का सर जो है वह विक्षिप्त हो चुका है। जबड़े का आधा हिस्सा गायब हो चुका है। जिसके कारण किसी अनहोनी घटना के आशंका पुलिस द्वारा लगाई जा रही है। जिसे लेकर अब पुलिस द्वारा सभी एंगल से जांच की जा रही है। वहीं कंकाल को फॉरेंसिक लैब भी भेजा जा सकता है। ताकि डीएनए टेस्ट होने के साथ-साथ इसके बाकी हिस्सों को भी खोजा जाए।
विज्ञापन


हिस्सों को खोजना चैलेंज
बालोद थाना क्षेत्र के जिस जंगल में यह मानव सर का कंकाल मिला है। वह जंगल चारों तरफ से पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। इसलिए इस कंकाल की बाकी हिस्सों को खोजने चैलेंजिंग है। परंतु पुलिस द्वारा इसके हिस्से को खोजने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें