फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: धीरे-धीरे कर चुरा लिए 15 लाख के सेंटरिंग प्लेट, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम; चार दबोचे

Wed, 03 May 2023 08:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद पुलिस ने सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई सेटरिंग प्लेट्स की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सेंटरिंग प्लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पुलिस ने सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो निर्माणाधीन मकानों से सेंटरिंग प्लेट की चोरी करते थे। धीरे-धीरे कर कुछ ही दिनों में उन्होंने बालोद जिले के अलग-अलग थानों से 15 लाख रुपए की सेंटरिंग प्लेट चोरी कर ली। बालोद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अर्जुंदा थाना, बालोद थाना और साइबर सेल की बड़ी भूमिका रही। एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 324 नग जो करीब 8 टन थे। उन्हें बरामद किया गया है। एक पिकअप वैन भी जब्त की है। कुल लागत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


सब्जियों के ऊपर रख करते थे सप्लाई
आरोपियों से जब पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि प्लेट चोरी करने के बाद से उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए प्लेट के ऊपर सब्जियों को रख दिया जाता था। जिससे ये प्लेट छिप जाया करती थी। लेकिन एक ही गाड़ी सभी घटना स्थलों पर देखी गई। जिस पर पुलिस एयर साइबर सेल की टीम नजर लगाए थी और निरंतर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यहां आरोपियों को बीती रात दरम्यानी झलमला के पास गिरफ्तार किया गया। कड़ी पूछताछ भी की गई। सभी चोरी की गई सेंटरिंग प्लेट को सुपेला से जब्त किया गया है।

इन जगहों पर हुई थी चोरी
अनुविभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्दी, झींका, मटिया खैरबना और रन चिराई थाना के ग्राम कलंगपुर और बालोद थाना के ग्राम कोहंगाटोला में लोहे की सेंटरिंग प्लेट की चोरी हुई थी। जिसपर बालोद पुलिस द्वारा बनाई गई उप निरीक्षक शिशिर पांडे साइबर से सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य, सहायक उपनिरीक्षक कांताराम घिलेंद्र, उप निरीक्षक रमेश सिन्हा प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम प्रधान आरक्षक रूम लाल चूरेंद्र आरक्षक विवेक शाही, पूरण देवांगन विपिन गुप्ता संदीप यादव राहुल मनहरे आकाश दुबे मिथिलेश यादव योगेश पटेल और योगेश गेडाम की टीम ने मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल किया। चार आरोपी जिन्हें शुरू से ही संदिग्ध माना गया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम फैय्याज खान पिता यूनुस खान उम्र 25 वर्ष, अयाज खान पिता यूनुस खान उम्र 27 वर्ष, जैन कुमार गडरिया पिता झांसी राम गडरिया उम्र 48 वर्ष, रवि यादव पिता भगवान दास उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


लोहे को गलाते थे और सेंटरिंग को देते थे किराए पर
उप निरीक्षक शिशिर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह लोग सेंटरिंग प्लेट को किराए में देते थे। ताकि चोरी में उपयोग किए जाने वाले पैसे का खर्चा निकाला जा सके। ये लोग काफी लंबे समय से इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस का यह भी कहना है कि इन चोरों के पकड़ने के बाद गहन पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें