फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram mandir: प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आज 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Ayodhya Ram mandir inauguration: अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ayodhya Ram mandir inauguration: अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। प्रभु श्री राम को माता शबरी ने शिवरीनारायण में चख-चख कर मीठे बेर खिलाएं थे। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को आधे दिवस दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें