फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बिजली गिरने से 56 की मौत 

Mon, 20 Jun 2022 11:34 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्य के गरियाबंद, मुंगेली, गौरला और बलौदाबाजार में रविवार रात मौसम आफत बनकर टूटा। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चारों जिलों में करीब 56 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मानसून अपनी दस्तक दे चुका है। बस्तर के रास्ते राज्य में आया मानसून पिछले दो दिनों से कहीं आफत तो कहीं परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग ने यहां के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां 23 जून तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा सोमवार को भी यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राज्य में 20 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, 21 से 23 जून के बीच अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश होगी। वैज्ञानिकों ने बताया गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। 

चार जिलों में 56 लोगों की मौत
वहीं राज्य के गरियाबंद, मुंगेली, गौरला और बलौदाबाजार में रविवार रात मौसम आफत बनकर टूटा। यहां आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चारों जिलों में करीब 56 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा गरियाबंद में आकाशीय बिजली के कारण 52 बकरियों की भी मौत की सूचना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों पर दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें