फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से परेशान वन्यजीव: अंबिकापुर में जंगली भालू दिखा, रिहायशी इलाके में घुसने से दहशत; सामने आया Video

Tue, 21 Apr 2026 01:40 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सरगुजा जिला में भीषण गर्मी के चलते जंगलों में पानी और भोजन की कमी के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मैनपाट-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर सपनादर मंदिर के पास स्थित नाला के समीप एक जंगली भालू दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भालू को सड़क किनारे नाला क्षेत्र में घूमते देखा गया। अचानक भालू नजर आने से मार्ग से गुजर रहे राहगीर कुछ समय के लिए रुक गए और सुरक्षित दूरी बनाकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

इस दौरान कुछ लोगों ने भालू का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण जंगलों में जलस्रोत सूखने लगे हैं।

इसी वजह से वन्यजीव पानी और भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के पास पहुंच रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों और राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग से भी अपील की जा रही है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें