फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: एनएच में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर हुई मौत

Sat, 09 Sep 2023 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सीतापुर एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर सीतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। सीतापुर पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर भेज दिया। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर-सीतापुर मुख्यमार्ग पर ग्राम मंगारी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर कार दी। टक्कर से उछलकर बाइक सवार स्कॉर्पियो के नीचे जा गिरे और फंस गए। कार ने उन्हें करीब 25 मीटर दूर तक घसीट लिया। हादसे में दोनों लड़कों की मौके पर मौत हो गई। घटना सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र की है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में मंगारी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 10.45 बजे सीतापुर से अंबिकापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों बाइक सवार उछलकर कार के नीचे फंस गए। 

 


सीतापुर एसडीओपी धु्रवेश जायसवाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर सीतापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। सीतापुर पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर भेज दिया। 

 

हादसे में मृत बाइक सवारों की शिनाख्त के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। उनकी शिनाख्त अनुक साय पिता शिव प्रसाद (22) निवासी डाड़गांव, लुंड्रा व संदीप नागेश पिता धनसाय नागेश (16) निवासी धौरपुर के रूप में हुई। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि संदीप नागेश की मां को बतौली के सिलमा में छोड़ने दोनों आए थे। सिलमा से दोनों कुछ काम से सीतापुर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें