फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: परीक्षा देने गई दो छात्राओं के अपहरण से तनाव, आरोपियों के घर पर पथराव, पुलिस चौकी का भी घेराव

Wed, 03 Apr 2024 04:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिला के रघुनाथपुर में परीक्षा देने गई दो नाबालिक छात्राओं के अपहरण से दो समुदायों में भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। उग्र भीड़ ने आरोपी युवको के घर पर पथराव  किया और आग लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
तनाव के चलते मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिला के रघुनाथपुर में परीक्षा देने गई दो नाबालिक छात्राओं के अपहरण से दो समुदायों में भारी तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। उग्र भीड़ ने आरोपी युवको के घर पर पथराव  किया और आग लगाने की कोशिश की।तनाव के बीच सोमवार की रात से ही भारी संख्या में पुलिस बल रघुनाथपुर में तैनात है। वहीं अपहरण करने वाले दोनों आरोपियों को छात्रा सहित रांची से पकड़ लिया है और दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उग्र भीड़ पुलिस से मांग कर रही है कि आरोपियों को उनके सुपुर्द कर दिया जाए यह लव जिहाद का मामला है हम अपनी तरह से सजा देंगे। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत 14 वर्षीय दो नाबालिक छात्रा जो की कक्षा नवमी के छात्र हैं। परिजनों द्वारा बताया गया कि गत सोमवार को सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा था,दोनों छात्रा परीक्षा देकर दोपहर 2 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो इसकी रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई गई।परिजनों को इसी बीच पता चला कि पास के गांव के ही दो मुस्लिम समुदाय युवक जो उसी स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र है, दोनों छात्रा को बहला फुसलाकर ऑटो के माध्यम से बतौली की तरफ लेकर गए हैं। काफी खोजबीन करने के बाद शाम तक पता नहीं चलने पर आक्रोशित भीड़ ने रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर दिया। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि दोनों युवक दोनों छात्रा को बतौली से बस में बैठाकर रांची की तरफ ले गए हैं। इधर तनाव की स्थिति देखते हुए सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने रांची एसपी से बात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। 

 

बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपना मोबाइल बंद किए हुए थे,जैसे ही वह रांची बस स्टैंड उतरे और अपना मोबाइल चालू किया सरगुजा साइबर सेल की टीम ने उनका लोकेशन ट्रेस कर लिया और रांची पुलिस को इसकी जानकारी दी। रांची एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल चारों को बस स्टैंड से पकड़ इसकी सूचना सरगुजा पुलिस को दी। रांची पुलिस ने रात में ही जशपुर बॉर्डर की सीमा तक चारों को पकड़ कर लाया। इधर साइबर सेल और क्राइम ब्रांच सरगुजा की टीम जशपुर बॉर्डर पहुंचकर चारों को अपने सुपुर्दगी में लिया और उन्हें अंबिकापुर पड़कर ले आई है। इधर मंगलवार की सुबह भी लोगों में काफी आक्रोश देखा गया उग्र भीड़ ने दोनों विशेष समुदाय के युवको के घर के ऊपर पथराव करते हुए आग लगाने की कोशिश की,जिसे पुलिस बल द्वारा हल्का-फुल्का बल प्रयोग कर रोका गया। 
 

 

परिजनो के अनुसार दोनों परीक्षा देने के उपरांत कक्षा नवमी में पढ़ने वाली दोनो छात्रा स्कूल से बाहर निकले थे,इसी दौरान रघुनाथपुर के दो युवक इश्तियाक खान आत्मज मोहम्मद अजीज उम्र 19 वर्ष ग्राम बटवाही एवं इंजमामुल आत्मज इसराइल उम्र 20 वर्ष बटवाही ने दोनों  छात्राओं का बहला फुसलाकर अपहरण कर बस से जशपुर-रांची बस में लेकर चले गए।दोनों आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था जिससे उनका पता नहीं चल पा रहा था। वहीं दो छात्रा के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमा के भी होश उड़ गए।आईजी सरगुजा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरगुजा,जशपुर बलरामपुर एवं रायगढ़ पुलिस को अलर्ट करते हुए आरोपियों को पकड़ने निर्देश दिए। अपहरण करने वाले आरोपियों के द्वारा मोबाइल चालू करते हैं साइबर सेल सरगुजा की टीम ने उनका लोकेशन प्राप्त किया और आरोपियो को झारखंड की राजधानी रांची के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

झारखंड बार्डर तक प्रोटेक्शन- 

रांची बस स्टैंड में बस से उतरते ही रांची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उसके बाद जब सरगुजा की पुलिस रांची पंहुची तब सरगुजा पुलिस को नाबालिक छात्राओं और आरोपियों को सौंप कर  झारखंड बार्डर तक झारखंड पुलिस ने प्रोटेक्शन देते हुए पुलिस बल के साथ बार्डर लोदाम तक पंहुचाये। अपहरण किए गए दोनों छात्रों का पुलिस मेडिकल कराने अंबिकापुर लेकर आई थी,वहीं लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए उक्त दोनों आरोपियों को अंबिकापुर पुलिस स्टेशन में रखा गया है, शाम को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अपहरण के बाद रघुनाथपुर में तनाव की स्थिति को लेकर सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि अपहरण करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों युवक बालिक हैं। इनके विरुद्ध अपहरण और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तनाव की भी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है,दोनों आरोपियों को शाम को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें