फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: भागकर शादी करना चाहता था प्रेमी, प्रेमिका के इनकार करने पर आहत अखिलेश ने मौत को लगाया गले

Sun, 12 May 2024 07:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अजिरमा ग्राम में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला एक युवक जो कि एक नाबालिक किशोरी से प्रेम करता था, प्रेमिका ने उसके साथ भागने से मना कर दिया तो इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर शहर से लगे सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के तहत अजिरमा ग्राम में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाला एक युवक जो कि एक नाबालिक किशोरी से प्रेम करता था, प्रेमिका ने उसके साथ भागने से मना कर दिया तो इससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने का वीडियो भी मोबाइल में बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक अजिरमा निवासी अखिलेश ठाकुर उम्र 17 वर्ष का एक नाबालिक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक दूसरे जाति का था और उसे आशंका थी कि उसकी शादी नाबालिक किशोरी के परिजन उसके साथ नहीं करेंगे। इसके कारण वह उसके साथ भागना चाहता था, लेकिन युवती ने अपने प्रेमी को कहा कि अभी उसे पढ़ना है और वह उसके साथ नहीं जा सकती है। युवती के साथ चलने से मना करने पर आहत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें