फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: पिकअप से टकराकर पलटी बस, चालक की हुई मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

Mon, 10 Jul 2023 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित दावा के पास बीती रात करीब डेढ़ बजे दिलीप बिल्डकॉन की पिकअप लखनपुर से शिवनगर की ओर जा रही थी। पिकअप को रायपुर से अंबिकापुर आ रही नवीन बस ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में बीती रात उदयपुर के पास दावा में तेज रफ्तार बस और पिकअप की भिड़ंत हो गई। पिकअप से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप के चालक की मौके पर मौत हो गई एवं पिकअप सवार दिलीप बिल्डकॉन के कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद बस का चालक बस छोड़़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 में स्थित दावा के पास बीती रात करीब डेढ़ बजे दिलीप बिल्डकॉन की पिकअप लखनपुर से शिवनगर की ओर जा रही थी। पिकअप को रायपुर से अंबिकापुर आ रही नवीन बस ने अनियंत्रित होकर सीधे टक्कर मार दी और टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसे में पिकअप चालक सौरभ (22) निवासी ग्राम नारायणपुर, श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पिकअप सवार डीबी कंपनी के सुपरवाजर केशव गुप्ता पिता रमेश गुप्ता (22) ग्राम नवानगर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें