फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: टीएस सिंहदेव बोले- जनादेश का करते हैं सम्मान, दोबारा होगी वापसी, करेंगे मंथन

Mon, 04 Dec 2023 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

भाजपा के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि या तो तीन बार के पूर्व सीएम रमन सिंह या भरतपुर-सोनहत सीट से जीतने वाली नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह को भाजपा राज्य का सीएम बनाएगी।  
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को  प्रदेश की जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को यह चिंतन करना पड़ेगा कि सारे सर्वे भी फेल हुए और हम भी नहीं भांप पाए, हमें लग रहा था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी। टीएस सिंहदेव  ने आगे कहा कि हमने सरकार में रहते हुए काम किया है जिसके आधार पर हमकों पूरा भरोसा था की कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी। 

 

सिंहदेव ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में बेहतर चुनावी लड़ाई लड़ रहे थे। किन वजहों से पार्टी और मेरी हार हुई ये चिंता की बात है। पार्टी आलाकमान के साथ बैठेंगे तो ये विचार करेंगे कि आखिर हार क्यों हुई। भविष्य में पार्टी को फिर से मजबूत बनाना है इसके लिए हार पर मंथन जरूरी है।  सिंहेदव ने कहा कि जितना वोट प्रतिशत हमें मिला उसके आस- पास वोट प्रतिशत 2018 में भी मिला था। बीजेपी को पिछली बार 32 फीसदी वोट मिले थे, इस बार बीजेपी को 46 फीसदी मिले हैं।  

विज्ञापन

 

 

सिंहदेव ने कहा कि इतनी बड़ी जीत तभी मिली जब बीजेपी को 10 फीसदी वोट ज्यादा मिले। सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जरूर हार गई है, पर कांग्रेस का भरोसा नहीं हारा है. हम फिर से मेहनत करेंगे और अगली बार दोबारा सत्ता में आएंगे। सिंहदेव ने साफ किया कि जनता ने ही हमें सत्ता दी जनता ने ही हमे गद्दी से उतारा हम जनता के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे, काम करते रहेंगे। सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के नतीजों को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश के नतीजे गले से नीचे उतरने वाले नहीं हैं। पार्टी को इस पर भी मंथन करना चाहिए, हार पर जल्द पार्टी चिंतन के लिए बैठेगी। 


भाजपा के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि या तो तीन बार के पूर्व सीएम रमन सिंह या भरतपुर-सोनहत सीट से जीतने वाली नवनिर्वाचित विधायक रेणुका सिंह को भाजपा राज्य का सीएम बनाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें