फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur : पत्नी के प्रेमी ने की थी युवक की हत्या, आपत्तिजनक स्थिति में पति के देखने पर किया उस पर हमला

Wed, 02 Aug 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार शाम युवक को घेराबंदी कर पकड़ा तो बात खुल गई। मृतक की पत्नी से आरोपी युवक का प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने निर्माणाधीन मकान में एक युवक की सोमवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार शाम युवक को घेराबंदी कर पकड़ा तो बात खुल गई। मृतक की पत्नी से आरोपी युवक का प्रेम संबंध था। बीती रात पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में युवक ने देख लिया था। इसीलिए प्रमी ने युवक के सिर एवं पैरों पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सुखलाल पिता सहपाल (42) जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर स्थित दर्रीपारा में एक निर्माणाधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था और मजदूरी कर जीवन यापन करता था। उसने एक महिला पनिता को पत्नी बनाकर रखा था। सोमवार की रात को दोनों खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे कार्तिक नामक व्यक्ति झोपड़ी में आया और लाठी डंडे से पीट कर सुखलाल की हत्या कर दी।

कार्तिक भी साथ में मजदूरी करता था। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के सिर, पैर व हाथ में चोट के निशान मिले थे। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि संभावित स्थानों पर दबिश देकर कार्तिक कोरवा को हिरासत में लिया गया तो मामले का खुलासा हो गया। 
विज्ञापन


पहले दोस्ती, फिर पत्नी से बनाए संबंध और कर दी हत्या-
पुलिस ने मंगलवार शाम फरार कार्तिक कोरवा (21) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस को कार्तिक ने बताया कि वह सुखलाल के साथ काम करता था। इस दौरान उसने सुखलाल की पत्नी को देखा तो उसे पाने के लिए उसने सुखलाल से दोस्ती बढ़ाई। मौका पाकर वह सुखलाल की पत्नी से मिलता रहा और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

सोमवार को भी कार्तिक देर रात करीब 12.30 बजे सुखलाल के घर पहुंचा और उसकी पत्नी से संबंध बनाने लगा। इस बीच आहट होने पर पास ही सो रहे सुखलाल की नींद खुल गई एवं उसने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद कार्तिक ने पास में रखे मोटे डंडे से सुखलाल के सिर, हाथ पैरों में वार किया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण सुखलाल की मौत हो गई। घटना के बाद कार्तिक भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें