फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर: छात्रा आत्महत्या कांड में बड़ा एक्शन, आरोपी NSUI नेता गिरफ्तार, कांग्रेस ने पद से निलंबित किया

Tue, 15 Sep 2026 07:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

सार

छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी NSUI नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा की सहेलियों ने उस पर निजी चैट और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने आरोपी को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
हिरासत में छात्र नेता ज्ञान तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरमिरी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभाग का उपाध्यक्ष था। मामला सामने आने के बाद सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उसे पद और पार्टी से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


ब्लैकमेलिंग का आरोप
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के चिरमिरी गोदरीपारा निवासी 19 वर्षीय छात्रा अंबिकापुर के राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पटपरिया स्थित अपनी दीदी और जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 11 सितंबर को कॉलेज से लौटने और भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो जीजा ने पत्नी को देखने भेजा। शौचालय की खिड़की से झांकने पर छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार छात्रा की सहेलियों ने बताया कि मुक्तिपारा निवासी एनएसयूआई नेता ज्ञान प्रकाश तिवारी के पास उसकी निजी चैट और वीडियो थे। आरोप है कि वह इन्हें परिजनों को दिखाने की धमकी देकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

ये भी पढ़ें: सीजी: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो खोया आपा, झाड़ियों में पीछा कर गला रेतकर कर दी हत्या
विज्ञापन


थाने के सामने हुआ प्रदर्शन
छात्रा के जीजा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी जब्त किया है। घटना के बाद आरोपी फरार था। 12 सितंबर की रात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और मृतका के परिजनों ने गांधीनगर थाने के सामने एनएसयूआई का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर को फरार आरोपी ज्ञान प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस ने पद और पार्टी से किया निलंबित
मामला सामने आने के बाद सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ज्ञान प्रकाश तिवारी को पद और पार्टी से निलंबित कर दिया। निलंबन पत्र में कहा गया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है और उसकी गतिविधियां पार्टी की नीतियों एवं आदर्श आचरण के विपरीत हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा है कि पत्र जारी होने के तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आरोपी के खिलाफ स्थायी निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में छात्रा के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें