फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार, उदय पण्डो और रूपेश को मिली कमान

Mon, 14 Sep 2026 08:21 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

एसोसिएशन ने सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय उदय पण्डो और रूपेश यादव को सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन
उदय पण्डो और रूपेश को मिली कमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) छत्तीसगढ़ ने संगठन को संभाग एवं प्रदेश स्तर पर सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। एसोसिएशन ने सामाजिक व संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय उदय पण्डो और रूपेश यादव को सरगुजा संभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


संगठन द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की बहाली और संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उदय पण्डो वर्तमान में सर्व विशेष पिछड़ी जनजाति (STP) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ और लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें सरगुजा संभाग में विस्तार की कमान सौंपी है।
विज्ञापन


रूपेश यादव छात्र राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के बलरामपुर जिलाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके इसी संगठनात्मक कौशल को ध्यान में रखते हुए यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

फार्मासिस्टों के मुद्दों को मिलेगी मजबूती
एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इन दोनों युवा व अनुभवी पदाधिकारियों की नियुक्ति से संभाग में संगठन को नई गति मिलेगी तथा फार्मासिस्टों से जुड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया जा सकेगा।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए उदय पण्डो और रूपेश यादव ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि सरगुजा संभाग के प्रत्येक फार्मासिस्ट को जोड़कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें