फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान, झारखंड निवासी अंबर के रूप में हुई पहचान

Tue, 22 Oct 2024 02:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके जेब से बस की टिकट मिली है। युवक की पहचान झारखंड के डालटेनगंज निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके जेब से बस की टिकट मिली है। युवक की पहचान झारखंड के डालटेनगंज निवासी के रूप में हुई है। दरअसल सोमवार की सुबह अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से निकलकर ट्रेन जबलपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी ही थी कि अचानक युवक उसके सामने कूद गया। सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


झारखंड के डालटेनगंज निवासी अंबर पटेल पिता बृजेश पटेल 31 वर्ष बलौदा बाजार स्थित सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत था। उसकी लाश अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से कुछ आगे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने अंबिकापुर-जबलपुर ट्रेन के सामने सुबह करीब 6 बजे कूदकर जान दे दी।

सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर गांधीनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पुलिस को युवक के जेब से आईडी कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम व पता लिखा हुआ था। पुलिस ने इस आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


शिनाख्त में रायपुर बस का मिला टिकट
पुलिस को मृत युवक के जेब में बस का टिकट मिला है। टिकट 17 अक्टूबर का है। टिकट गढ़वा से सिमगा, रायपुर तक का है। यह टिकट 3 लोगों का है। बताया जा रहा है कि युवक गढ़वा से सिमगा जाने निकला था, लेकिन यहां कैसे पहुंच गया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। इधर पुलिस ने मंगलवार को पीएम पश्चात उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें