फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: तलवार लहराकर युवकों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किया जब्त

Thu, 12 Mar 2026 11:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में तलवार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालत में युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर तलवार से हमला किया था।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में तलवार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालत में युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर तलवार से हमला किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम धनेली निवासी सनत कुमार निषाद ने चौकी सिलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 10 मार्च को वह अपने मित्र लकेश्वर साहू के साथ गौरा चौरा चौक स्थित एक किराना दुकान के पास बैठा हुआ था। उसी दौरान गांव का निवासी इमरानुद्दीन उर्फ बाबूद्दीन शेख नशे की हालत में तलवारनुमा लोहे का हथियार लेकर वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।

हमले से बचने के लिए दोनों युवक वहां से भागकर लकेश्वर के घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। आरोपी ने घर के बाहर भी उन्हें धमकाया और फिर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धरसींवा थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया।

इसके बाद चौकी सिलतरा पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें