फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, तीन दिनों बाद कई इलाकों में हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के आसार

Thu, 12 Mar 2026 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

13 मार्च के आसपास बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जा सकता है। 13 मार्च के आसपास बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका सक्रिय है। इसी प्रणाली के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि दो दिन बाद कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में 12 मार्च को हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें