फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने एक माह में चार को बनाया शिकार: मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग, मनेंद्रगढ़ में आप का प्रदर्शन

Wed, 08 Feb 2023 12:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सार

आप ने आरोप लगाया कि वन्य जीवों के हमले में शिकार लोगों के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। लगातार वन्य प्राणी लोगों को शिकार बना रहे हैं, लेकिन वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। 
विज्ञापन
आप ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर (MCB) जिले में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट को चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है। पार्टी की मांग है कि तेंदुए और बाघ के हमले का शिकार हुए लोगों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने डीएफओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें भी हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन




वन विभाग के अफसरों की तय हो जवाबदेही
दरअसल, मनेंद्रगढ़ में पिछले एक माह में तेंहुआ तीन लोगों की जान ले चुका है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं पिछले हफ्ते बाघ ने भी एक युवक को मार दिया था। इसके बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि ग्रामीणों की जान बचाने में वन विभाग नाकाम रहा है। अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। 
विज्ञापन


चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • मृतकों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिले। 
  • घायलों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए
  • डीएफओ को लापरवाही के चलते हटाया जाए।

विज्ञापन

क्षेत्र में मुनादी तक नहीं कराई गई
आप के जिलाध्यक्ष रमा शंकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि वन्य जीवों के हमले में शिकार लोगों के लिए वन विभाग जिम्मेदार है। लगातार वन्य प्राणी लोगों को शिकार बना रहे हैं, लेकिन वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुनादी तक नहीं कराई गई है और न ही कोई अलर्ट ही जारी किया गया है। इसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जान भी संकट में है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें