फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में एक बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली

Sat, 06 Jun 2020 01:27 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

  • छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बीेएसएफ जवान ने की आत्महत्या
  • अपनी सर्विस रायफल एके 47 से सुरेश कुमार ने खुद को मारी गोली
  • गोली मारने के कारण के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं
विज्ञापन
बीएसएफ जवान ने खुद को मारो गोली - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में आने वाले गोड़ा और डोटोमेट गांव के बीच एक बीएसएफ जवान सुरेश कुमार ने अपनी सर्विस रायफल एके 47 से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में तैनात 157वीं बटालियन के जवानों को शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। दल के जवान जब शनिवार सुबह वापस लौट रहे थे तब अपने शिविर से लगभग दो सौ मीटर पहले कुमार ने खुद को गोली मार ली जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद अन्य जवानों ने शव को शिविर में पहुंचाया हालांकि घटना के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। सुरेश ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी किसी को नहीं पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें