फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती: TET परीक्षा आयोजित करने शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने दिए निर्देश

Thu, 22 Feb 2024 01:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्दी ही 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए तैयारियां जोरो पर है। इसके साथ ही टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन भी जल्द होगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्दी ही 33 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए तैयारियां जोरो पर है। इसके साथ ही टीईटी (TET) परीक्षा का आयोजन भी जल्द होगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ के संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट आयोजित कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री अग्रवाल के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसी क्रम में राज्य में टीईटी की परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही। हमारी सरकार में किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए टीईटी परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग तीन साल से टीईटी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके कारण शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं में काफी निराशा है, जिसके चलते युवा अभ्यर्थी उन्हें राज्य में टीईटी परीक्षा आयोजित करने के लिए ज्ञापन सौंपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें