फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : बीजापुर से तीन नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ के कैंप पर हुए हमले में थे शामिल

Wed, 11 May 2022 07:42 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, बीजापुर।
विज्ञापन
naxal
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बीजापुर जिले से तीन नक्सली गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए इन नक्सलियों पर बीते माह सीआरपीएफ टीम पर हुए हमले में शामिल थे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सभी नक्सलियों को बीजापुर जिले से पकड़ा गया है। यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नक्सली संगठन से जुड़े तीन लोगों को मंगलवार शाम को पामेड पुलिस स्टेशन के तहत ईमपुर गांव के जंगलों से पकड़ा गया है। यहां कोबरा की 204वीं बटालियन और सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है।

तीनों गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान 30 साल के माडवी भीमा, 27 साल के माडवी नंदा और 25 साल के मडकाम कोसा के तौर पर हुई है। यह सभी पामेड इलाके के पेड्डा धर्मावरम गांव के रहने वाले थे। यह जगह राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि यह तीनों 24 अप्रैल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम पर हुए हमले में शामिल थे। यह हमला धर्मावरम कैंप पर इसी साल हुआ था। हालांकि, इस घटना में किसी भी सुरक्षा बल को कोई नकुसान नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें