फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 02 Nov 2020 02:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
विज्ञापन
Sukma, Chhattisgarh naxalite
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से पांच के सिर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम था। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने रविवार को बरसूर पुलिस स्टेशन में पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने सरेंडर किया। इनमें छह महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी पुलिस टीम पर हमला करने, आईईडी धमाका करने और माओवादी पोस्टर व बैनर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

विज्ञापन


पांच के सिर पर एक लाख रुपये का नकद इनाम था
जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया, नक्सलियों में से 11 गूफा गांव के रहने वाले हैं, जबकि सात बेडमा, पांच मांगनर, तीन हीतावाड़ा और एक हंदवाड़ा से है। सुरक्षा कारणों से इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। ये सभी नक्सली दण्डकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन, चेतना नाट्य मंडली और जन मिलिशिया संगठन के सक्रिय सदस्य थे।  

अब तक 177 नक्सली कर चुके सरेंडर
एसपी पल्लव ने बताया, नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा से निराश होकर और पुलिस के पुनर्वास अभियान से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है। जिला पुलिस ने इस साल जून में ‘लोन वर्रातू’ अभियान लॉन्च किया था, जिसके सकारात्मक नतीजे मिले हैं। अब तक 177 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें