फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा प्लांट हादसा: मृतकों के परिजनों को 15-15 और घायलों को 3-3 लाख रुपये का मुआवजा, सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 11 Sep 2024 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी की ओर से 15-15 लाख रुपये की मुआवजा दी जाएगी। वहीं घायलों को तीन-तीन लाख रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम ने एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी की ओर से 15-15 लाख रुपये की मुआवजा दी जाएगी। वहीं घायलों को तीन-तीन लाख रुपये की राशि मिलेगी। गुरुवार को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। 

विज्ञापन


इस पर कलेक्टर सरगुजा की ओर से एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम की ओर से एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया गया। टीम ने सुरक्षा मानकों के पालन के लिए कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें