फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर डैम किनारे चल रहा था जुआ, सवा लाख रुपए सहित 13 गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2022 04:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा रुपये का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। फिर टीम गठित कर छापा मारा गया। घेराबंदी कर पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
राजनांदगांव पुलिस ने जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में तमाम कोशिशों के बावजूद जुए और सट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की लगातार छापामार कार्रवाई में आरोपी पकड़े जा रहे हैं, लेकिन फिर से जुए की महफिल सज जाती है। अब राजनांदगांव में डैम किनारे कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से करीब सवा लाख रुपये बरामद हुए हैं। मामला बोरतलाव थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम बरनाकाला के राउरकसा डैम के पास शनिवार शाम जुए की महफिल जमी थी। अंधेरे में कार और बाइक की हेडलाइट जलाकर ताश के पत्तों के साथ हार और जीत का दांव लग रहा था। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर 13 जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से कार, बाइक, नगदी सहित 21 लाख 36 हजार से ज्यादा का सामान जब्त हुआ है। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में आमागांव निवासी मुकेश फुंडे, गोंदिया निवासी विरूडहाट, सुखदेवा मानकर, राहुल सोखरे, गणेश ठाकुर, आमागांव निवासी सुरेंद्र इंदुकर, डोंगरगढ़ निवासी सय्यद सय्यद इस्माल, अक्षय नागदोने, साबिर खान, रतनेसस सोनवंशी, मोहारा निवासी भूपेश साहू, अनस राम साहू और अमरलाल कंवर शामिल हैं। इनसे पुलिस ने 1,22,060 रुपये, ताश, 3 कार, 2 बाइक और 12 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोगों द्वारा रुपये का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। फिर टीम गठित कर छापा मारा गया। घेराबंदी कर पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें