फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल रानी झांसी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट, नॉर्थ जोन ने चखी जीत

Thu, 19 May 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जोनल रानी झांसी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में जीतने वाली नॉर्थ जोन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में खेले जा रहे जोनल रानी झांसी वूमेन क्रिकेट टूर्नामेंट में वेस्ट को हराकर नॉर्थ जोन अगले चरण में पहुंच गई। वीरवार को खेले गए मैच में नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


नॉर्थ जोन की टीम में चंडीगढ़ की दस महिला खिलाड़ी हैं। वीरवार को खेले गए मैच में वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 9विके ट पर 101 रन बनाए। कोमल ने 17 और बबली ने 15 रन बनाए। 

गेंदबाजी में अमरजीत ने तीन, गगनदीप ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ जोन की टीम ने 23.1 ओवर में 1 विकेट पर 102 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रिद्धमा ने शानदार 45 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें