फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बेखौफ अपराधी: कपूरथला में सिविल अस्पताल में युवक की हत्या, धारदार हथियारों से किया हमला

Fri, 01 Mar 2024 01:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में आपसी रंजिश के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। अब कपूरथला के सिविल अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बाहर एक युवक की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर शाम गांव तलवंडी महिमा में पुरानी रंजिश में दो गुटों में झगड़ा हो गया था। झगड़े में राजकुमार के सिर में चोट आई थी। उसका बेटा जसप्रीत सिंह अपने पिता के पास सिविल अस्पताल आया था। 

विज्ञापन


इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जसप्रीत सिंह पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह आपातकालीन वार्ड के बाहर कार में बैठा था। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से जसप्रीत की गर्दन और सिर पर हमला किया। जसप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी अर्बन स्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया।

बता दें कि कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नेता और आम लोग सिविल अस्पताल में आपातकालीन वार्ड के बाहर 24 घंटे पुलिस की तैनात की मांग कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस तैनात होती तो शायद यह घटना न होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें