फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रैंक, वन पैंशन: तैयार होगी यूथ बिग्रेड, चुनावों में देंगे दखल

Mon, 16 Nov 2015 02:48 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन रैंक, वन पैंशन के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अंबाला की महासंग्राम रैली के बाद दिल्ली से आए पूर्व सैनिकों ने आगामी रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान यह फैसला लिया है कि देश में पूर्व सैनिकों के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यूथ बिग्रेड तैयार की जाएगी। यूथ बिग्रेड कोई और नहीं, बल्कि पूर्व सैनिकों के परिवार के ही बच्चे होंगे, जो अपने बुजुर्गों के इस आंदोलन को अलग-अलग तरीकों से आगे लेकर जाएंगे।

रणनीति पर चर्चा करने के बाद अमर उजाला’ से बातचीत में यूनाइटेड फ्रंट एक्स सर्विसमैन के चेयरमैन मेजर जनरल सतबीर सिंह ने बताया कि जो मौजूदा हालात चल रहे हैं, उससे लगता नहीं कि सरकार जल्द ही पूर्व सैनिकों के आगे झुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए फ्रंट ने ये फैसला लिया है कि अब देशभर में युवाओं की टोली बनाई जाए, जो पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन की कमान को थामकर उनकी युवा शक्ति के रूप में काम करे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि बिहार के बाद अब जहां-जहां विधानसभा चुनाव होंगे, वहां पूर्व सैनिकों की एसोसिएशन दखल देगी।

वहां सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार अभियान छेड़कर या सरकार के नुमाइंदे के खिलाफ चुनाव में पूर्व सैनिक प्रत्याशी उतारा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें