चंडीगढ़। डड्डूमाजरा स्थित अपने ही घर की अलमारी से मां के पायल और दो हजार की नकदी चोरी करने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मलोया थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर डड्डूमाजरा निवासी राकिब (22) के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह डड्डूमाजरा में परिवार समेत रहती हैं। बीते 30 जुलाई को वह किसी काम से घर से बाहर गई थीं। लौटीं तो अलमारी खुली हुई थी और एक जोड़ी पायल और 2 हजार नकदी गायब थी। बेटे से राकिब से पूछा तो वह इंकार करने लगा, लेकिन महिला को बेटे पर शक था। इस पर उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।