पांच जोन में लगेगी अपनी मंडी, अधिकारी रखेंगे नजर
2295 साइटों पर लगेंगी दुकानें
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में पांच जोन में अपनी मंडी की शुरुआत होगी। जोन-ए में 615, जोन-बी में 686, जोन-सी में 368, जोन-डी में 412 और जोन-ई में 214 साइट हैं। शहर में अलग-अलग दिन कुल 2295 दुकानें लगेंगी। इन दुकानों पर नजर रखने के लिए एसडीई व अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते को तैनात किया गया है। साथ ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
सोमवार को सेक्टर-45सी से अपनी मंडी की शुरुआत होगी। जोन-ए में सेक्टर-34, 45-सी व 56 को रखा गया है। जोन-बी में सेक्टर-15, 43 ए, धनास को रखा गया है। जोन-सी में सेक्टर-46 और रामदरबार को रखा गया है। जोन-डी में सेक्टर 40, डड्डूमाजरा व सेक्टर-52 को रखा गया है। जोन-ई में सेक्टर-29 व 49 को रखा गया है।
कब-कहां लगेगी अपनी मंडी
रविवार : सेक्टर-34, डड्डूमाजरा
सोमवार : सेक्टर-45सी
मंगलवार : धनास, सेक्टर-29
बुधवार : सेक्टर-15, सेक्टर-40, सेक्टर-52
वीरवार : सेक्टर-56, रामदरबार
शुक्रवार : सेक्टर-46
शनिवार- सेक्टर-43ए, सेक्टर-49