फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी रास्ते में छेड़छाड़ करता, कभी शादी का बनाता दबाव, परेशान युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 26 Jun 2019 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लुधियाना के एक गांव निवासी युवती ने सोमवार की देर शाम को अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे गांव का युवक परेशान कर रहा था। वह कभी उसे शादी करने के लिए दबाव डालता था तो कभी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की बहन की शिकायत पर गांव निवासी सुखदेव सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। 

बहन की शिकायत के मुताबिक मृतक इलाके में ही स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। आरोपी फैक्ट्री में जाकर उसे परेशान करता था और उस पर दबाव बनाता था कि वह उससे शादी करे। जब युवती ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने बदनामी के डर से युवती को काम से हटा लिया। इसके बाद भी आरोपी ने परेशान करना बंद नहीं किया। 
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम को युवती और उसकी बहन धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी मिल गया और रोक कर कमेंट करते हुए छेड़छाड़ की।

विरोध करने के बाद युवती और बहन घर पहुंच गई। बहन परिजनों के पास बाहर बैठ गई और युवती ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें