फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामामंडी में पुलिस की छानबीन के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा, शव लेने से इन्कार
विज्ञापन

रामामंडी पुलिस बोली - नशे की सूचना मिलने पर दबिश देने गए थे, युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर के रामामंडी एरिया में रेड करने पहुंची पुलिस को देखकर युवक ने छत से छलांग लगा दी। सिर के बल नीचे गिरते ही युवक की मौत हो गई। पुलिस युवक को नशा तस्कर कह रही है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर हत्या के आरोप लगाए हैं। रामामंडी के तांकियां मोहल्ला में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापे मारे, जहां एक घर में पुलिस को देखकर लोग भागने लगे। इस दौरान घर की छत से लक्खू निवासी चौगिट्टी ने छलांग दी, जो सिर के बल नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
उधर, लक्खू के घर वालों ने हंगामा कर सिविल अस्पताल से शव लेने से मना कर दिया। मृतक लक्खू के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे बेटे को मारा है। इसके बाद चौगिट्टी के लोग सिविल अस्पताल में एकजुट हुए हैं। शाम तक लोग अस्पताल में ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रामामंडी के प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने कहा है कि नशा तस्करी की सूचना पर पुलिस एक घर में पहुंची थी। जब पुलिस पार्टी घर के बाहर पहुंची तो उक्त नशा तस्कर ने छत से छलांग लगी दी, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें