फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हड्डी टूटने के इलाज में और सटीकता, पीजीआई में युवा डॉक्टरों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के आर्थोपेडिक सर्जरी विभाग की ओर से टिबिया फ्रैक्चर के इलाज को और सुरक्षित व प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विभाग ने हैंड्स-ऑन सॉ-बोन वर्कशॉप ऑन टिबिया नेलिंग का सफल आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ट्रॉमा सर्जरी की व्यावहारिक और आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाना रहा।
विज्ञापन


यह अकादमिक कार्यशाला मेडट्रॉनिक ट्रेनिंग एकेडमी के सहयोग से आयोजित की गई जिसमें टिबिया फ्रैक्चर के लिए स्वर्ण मानक मानी जाने वाली इंट्रामेडुलरी नेलिंग तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला निशुल्क रखी गई ताकि अधिक से अधिक डॉक्टर इसका लाभ उठा सकें।कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय जी गोनी ने किया। कोर्स को-डायरेक्टर प्रो. पेबम सुदेश सहित विभाग के विशेषज्ञ शिक्षकों ने सॉ-बोन मॉडल्स पर रेजिडेंट्स को अभ्यास कराया। विभाग प्रमुख ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से सर्जरी की गुणवत्ता बढ़ेगी जटिलताओं में कमी आएगी और मरीजों को तेज, सुरक्षित और बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें