फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RIMC: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून की दाखिला परीक्षा दो दिसंबर को, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Thu, 10 Aug 2023 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संस्थान के दाखिले के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2011 से 1 जनवरी, 2013 के बीच में हुआ होना चाहिए। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता हो या 7वीं पास हो।
विज्ञापन
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून - फोटो : rimc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून (उत्तराखंड) के जुलाई 2024 टर्म के दाखिले के लिए लिखित परीक्षा चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित लाला लाजपत राय भवन में 2 दिसंबर, 2023 को होगी।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संस्थान के दाखिले के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2011 से 1 जनवरी, 2013 के बीच में हुआ होना चाहिए। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता हो या 7वीं पास हो। चुने हुए उम्मीदवार को 8वीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा के लिखित हिस्से में अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान के तीन पेपर होंगे।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ प्रशासन का हाल: उच्च शिक्षित क्लर्क-स्टेनो को दे रहे सफाई कर्मियों का ग्रेड पे, तनाव में 650 कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा पास होने पर मौखिक परीक्षा ली जाएगी जिसके बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। प्रोस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फार्म और पुराने प्रश्न पेपरों की पुस्तिका आरआईएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in पर जनरल उम्मीदवार के लिए 600 रुपये और अनुसूचित जातियों/जनजातियों के उम्मीदवार के लिए 555 रुपये की ऑनलाइन अदायगी करके प्राप्त की जा सकती है। इस संबंधी अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें