बैठकें वर्चुअल प्लेटफॉर्म से होने लगी हैं, इसलिए होटलों में बुकिंग भी नाम मात्र हैं। गैर जरूरी यात्राएं लोगों ने बंद कर दी हैं और ऐसी ही अनगिनत परेशानियों का सामना यह सेक्टर कर रहा है। इसमें एयरलाइंस, ट्रेवल एजेंट, होटल, टूर ऑपरेटर, टूरिज्म डेस्टिनेशन रेस्टोरेंट, टूरिस्ट ट्रांसपोर्टेशन, टूरिस्ट गाइड समेत पूरी टूरिज्म वैल्यू चेन शामिल हैं।
चंडीगढ़ में अक्टूबर से फरवरी है टूरिज्म का वक्त
शहर में पर्यटकों के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि शहर में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक अक्टूबर महीने से फरवरी महीने के बीच आते हैं। खासतौर से नवंबर से लेकर मध्य फरवरी तक। इस दौरान शहर में मौसम ठंडा और शांत होता है। जबकि जुलाई से अक्टूबर महीने के बीच देश के अन्य राज्यों से पर्यटक चंडीगढ़ पहुंचते हैं।
पर्यटन के लिहाज से सुखना लेक सबसे लोकप्रिय जगह है। इसके बाद रॉक गार्डन, रोज रार्डन, ऑर्ट व म्यूजियम गैलरी व अन्य पर्यटक स्थल हैं। इसके अलावा फिल्म शूटिंग के लिहाज से उत्तर भारत में चंडीगढ़ सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। फिल्मों की जानकारी रखने वाले विमल त्रिखा के अनुसार, शहर में अब तक 26 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इनमें से आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।
आज सिटको के होटलों में खाने पर मिलेगा 20 प्रतिशत डिस्कांउट
सिटको इस हफ्ते शहर के प्रमुख पर्यटक स्थलों का 360 डिग्री व्यू भी लांच करने जा रहा है। प्रशासन का पर्यटन विभाग इस हफ्ते अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोड गार्डन व अन्य जगहों का 360 डिग्री व्यू लांच करने जा रहा है। इसके अलावा सिटको द्वारा विश्व पर्यटन दिवस को एक अलग अंदाज में मनाने के लिए अपने होटल माउंट व्यू और शिवलिक व्यू के रेस्टोरेंट्स में फूड आइटम्स पर 20 प्रतिशत का डिस्कांउट दिया जा रहा है। ये ऑफर सेट मील पर नहीं, बल्कि अलग फूड आइटम्स पर दिया जाएगा। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'टूरिज्म एंड रुरल डेवलपमेंट' रखी गई है, क्योंकि सभी देश टूरिज्म में रिकवरी की आस लगाए बैठे हैं।