पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना टेस्ट सेंटर में सैंपल लेने के काम में तेजी आई है। इसी कारण कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचकूला के बरोना खुर्द, बतौड़, सीआरपीएफ, खटौली, एमडीसी-4, मंढा वाला, सकेतड़ी, सेक्टर-2, 5, 24, 27 में एक-एक मामला पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा माजरी चौक, सेक्टर-6, 9 व 25 में दो-दो, अमरावती एनक्लेव, सेक्टर-12 व 17 में 3-3, सेक्टर-4, 7, 8 व 10 में चार-चार, सेक्टर-15 में 5, सेक्टर-11 में 6, पिंजौर में 7, सेक्टर-20 में 8, सेक्टर-21 में 9, कालका में 10, सेक्टर-19 में 11 और सेक्टर-16 में 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जा रहा है।
मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 152 नए संक्रमित और 359 ठीक हुए
मोहाली में कोरोना महामारी से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि 152 लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, रिकॉर्ड 359 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए जिला सेहत विभाग कई कदम उठा रहा है। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि वह घरों से कम निकलें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
शनिवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 64 वर्षीय महिला थी और पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में मोहाली से सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। नए संक्रमितों में मोहाली शहरी एरिया में 64, खरड़ में 28, ढकौली में 17, डेराबस्सी में 3, बनूड़ में 3, बूथगढ़ में 3, कुराली में 5 और लालड़ू में एक केस सामने आया है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9520 पहुंच गई। इनमें से 2395 सक्रिय हैं और ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6945 है।