वर्ल्ड कार फ्री डे पर चंडीगढ़ में साइकिल रैली निकाली गई। सेक्टर-10 लेजर वैली से साइकिल गिरी ग्रुप की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें शहर के युवा एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वर्ल्ड कार फ्री डे (World Car Free Day) यानी विश्व कार मुक्त दिवस। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इस दिन कार मुक्त होने के फायदों को सामने लाने और लोगों को जागरूक करने का एक मौका होता है। मोटर चालकों को एक दिन के लिए अपनी कार नहीं चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दुनिया भर में हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड कार-प्री डे मनाया जाता है।
विज्ञापन
इसके तहत सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में भी वर्ल्ड कार फ्री डे मनाया गया। बता दें कि चंडीगढ़ में हर वर्ष इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। चंडीगढ़ को साइकिल सिटी भी कहा जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में वर्ल्ड कार फ्री डे पर शहर के अधिकांश लोग मोटर वाहनों को छोड़ साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यही मैसेज देने के लिए शहर के साइकिल गिरी ग्रुप की तरफ से आज सुबह 6:30 बजे साइकिल रैली निकाली गई।
यह साइकिल रैली लेजर वैली से होते हुए सुखना लेक, बर्ड पार्क से गुजरी। इस साइकिल रैली में 250 के लगभग राइडर्स ने भाग लिया और शहर में एक दिन कार न चलाने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए जागृत करना और ईंधन वाले वाहनों से प्रकृति को होने वाले प्रदूषण के बारे में अवगत कराना था।
खास बात यह रही कि इस साइकिल रैली में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी भाग लिया। साइकिल रैली में 81 वर्ष की आयु वाले राइडर्स ने भी साइकिल दौड़ाते दिखे। वहीं रैली में ऐसे साइकिल राइडर्स भी थे जो 30 सालों से साइकिल चला रहे हैं।