- रक्तदान करने से पहले छोटा सा ब्लड टेस्ट होता है। इसमें हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर व वजन लिया जाता है।
- ब्लड डोनेट करने के बाद इसमें हेपेटाइटिस बी व सी, एचआईवी, सिफलिस व मलेरिया आदि की जांच की जाती है। इन बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर डोनर का ब्लड न लेकर उसे तुरंत सूचित किया जाता है।
- ब्लड की कमी का एकमात्र कारण जागरूकता का अभाव है।
- 18 साल से अधिक उम्र के स्त्री-पुरुष, जिनका वजन 50 किलोग्राम या अधिक हो, वर्ष में तीन बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
- ब्लड डोनेट करने योग्य लोगों में से अगर मात्र 3 प्रतिशत भी खून दें तो देश में ब्लड की कमी दूर हो सकती है। ऐसा करने से असमय होने वाली मौतों को रोका जा सकता है।
क्या कहते हैं आंकड़े
4 करोड़ यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है हर साल
5,00,000 यूनिट ब्लड ही हो पाता है मुहैया
हमारे शरीर में कुल वजन का 7% हिस्सा होता है खून
25 प्रतिशत से अधिक लोगों को जीवन में पड़ती है खून की जरूरत
क्या है विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व
विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया जाए। स्वेच्छा से रक्तदान करने से ब्लड बैंकों में पर्याप्त मात्रा में ब्लड उपलब्ध रहेगा, जिससे जरूरत पड़ने पर मरीज को आसानी से ब्लड मिल सके। रक्तदान करने से कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। देश-दुनिया में कई लोगों रोजाना खून की कमी से मर जाते हैं। इस दिन को मनाने से लोगों को याद दिलाया जा सकता है कि रक्तदान करना जरूरी है।
विश्व रक्तदाता दिवस थीम 2020
हर साल विश्व रक्तदान दिवस पर अलग-अलग थीम रखी जाती है। इस वर्ष की थीम है...सुरक्षित रक्त, बचाए जीवन ...
ब्लड डोनेशन को लेकर मन में किसी तरह के भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। यह एक सतत प्रक्रिया है जो मानक के अनुसार करने पर शरीर को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता। रक्तदान से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जुड़ कर इस अभियान को सफल बनाना चाहिए। - डॉ जगतराम, पीजीआई डायरेक्ट
खून देने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। कई बार लोगों को इस दौरान होने वाले विभिन्न प्रकार की जांच से कई गंभीर बीमारियों के होने का पता चल जाता है। मेरा मानना है कि अगर हर सक्षम व्यक्ति खून दे तो देश में खून की कमी जैसी स्थिति उत्पन्न ना नही होगी। - डॉ. जी दीवान, स्वास्थ्य निदेशक
कोई भी व्यक्ति एक बार रक्तदान कर तीन जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। जहां तक रक्तदान के फायदे की बात है तो उससे एक नहीं अनेक फायदे हैं। रक्तदान करने से दिल से लेकर दिमाग तक तंदुरुस्त रहता है। -डॉ. वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच 16