भिवानी
जिले के गांव पाजु में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में युवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया और रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में 76 युवाओं ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया, इसमें से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 44 युवाओं का ही रक्तदान कराया।
सभी रक्त दाताओं को युवा कल्ब पाजु व मुख्य अतिथि वरुण गागडवास द्वारा जामुन के पौधे व अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदाता प्रमाण पत्र भेंट किए गए। कैंप में उपस्थित प्रधान रमेश पाजु, सोमबीर शर्मा, अनिल पाजु, युवा कल्याण सगंठन से अमित कुडल, शयामसुदंर सागंवान, रामपाल नकीपुर, अनमोल शर्मा, राजेश चहड, बलवान पाजु, प्रितम दमकोरा, सुसिल बरालु, विजय सिघांनी, रवि मितल डिगावा, सुरेश पाजु प्रविंदर शर्मा, लजे, नरेंद्र, रामपाल जांगडा, सुरेंद्र, सुरेन्द्र जांगडा, जे.पी पाजु, भीम, सुनिल कुमार,, हनुमान पाजु, विनोद चौकीदार का अहम योगदान रहा।