संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 16 स्थित राजकीय महाविद्यालय में उद्यम स्टार्टअप को बढ़ावा देने और छात्रों के बिजनेस आइडियाज को सफल स्टार्ट-अप बनाने के लिए प्राध्यापकों को ट्रेनिंग दी गई। जिसमें 50 शिक्षकों ने उद्यमिता के बारे में सीखने के लिए इस कार्यशाला में भाग लिया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य स्टार्टअप विचारों को बनाना और शिक्षक और उद्यमी के बीच की खाई को भरना रहा। स्टार्ट-अप पर इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बदलते परिवेश में स्टार्टअप की चुनौतियाें का सामना कर उसे मुनाफा बिजनेस में प्रयुक्त किया जा सके। इस दो घंटे की कार्यशाला में कॉर्डिनेटर अनुराग पांडे ने प्राध्यापकों नए आइडियाज को छात्रों से जानने, स्टार्टअप के लिए उन्हें प्रेरित करने की जानकारी दी। अनुराग पांडे नीति आयोग के मेंटर और स्टार्टअप एक्सेलरेटर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रबंधक हैं। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के समक्ष आने वाली समस्याओं की पहचान, उनका समाधान विकसित करना और एक मजबूत व्यवसाय मॉडल की महत्ता आदि पर चर्चा की गई।