फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर स्ट्रॉर्म लाइन में सीवरेज का पानी डालने वाले कर्मचारियों को फटकार, चीफ इंजीनियर बोले- दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में टैंकर से सीवर का पानी वाटर स्ट्रॉर्म लाइन (बरसात का पानी निकलने वाले नाले) में डालने के मामले में कर्मचारियों को चीफ इंजीनियर ने फटकार लगाई है। साथ ही आगे से ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। चीफ इंजीनियर ने कहा कि लोगों के सहयोग से यह मामला सामने आया है। आगे चेकिंग कर ऐसे मामलों को पकड़ेंगे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अमर उजाला ने लोगों की शिकायत को 23 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सेक्टर-8 में बीते शनिवार को नगर निगम का एक टैंकर सीवर का पानी वाटर स्ट्रॉर्म लाइन में डाल रहा था। इसे देखकर लोग भड़क उठे। उन्होंने इसका वीडियो बनाते हुए उनसे पूछताछ की तो कर्मचारी टैंकर लेकर निकल गए। गुस्साए लोगों का कहना था कि पहले भी इसी तरह से कुछ कर्मचारी सीवर का पानी वाटर स्ट्रॉर्म लाइन में डाल गए थे। मामले में सेक्टर-8 निवासी रविंदर सिंह गिल ने वीडियो बनाकर अधिकारियों से शिकायत भी की थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारी ऐसा ही टैंकर लेकर आए और सीवर का पानी बरसाती पानी निकलने वाले पाइप में डाल गए। तब वे कुछ समझ नहीं पाए। वहीं जब बदबू आई, तब समझ आया कि इसमें सीवर का पानी भरा हुआ है।
मामला संज्ञान में आने के बाद जांच कराई गई, जिसमें कर्मचारी गलती करते हुए पकड़े गए। इस बार कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है। भविष्य में शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई करेंगे। -शैलेन्द्र सिंह, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें