जेबीटी टीजीटी भर्ती घोटले में जब एसआईटी ने टीचरों का टेस्ट लिया तो जवाब सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। किसी ने देश का सबसे बड़ा राज्य म्हारा हरियाणा बताया, वहीं गंगा नदी पंजाब से होकर बहती है, तो किसी ने ताजमहल दिल्ली में बताया।
एसआईटी द्वारा गिरफ्तार आरोपी टीचर बजिंदर नैन की पहचान के बाद पुलिस ने संदिग्ध टीचर्स से रिमांड में पूछताछ के दौरान उनका आईक्यू लेवल जांचने की कोशिश की थी। पुलिस ने करीब 200 संदिग्ध टीचरों की टेस्ट पुलिस लाइन में लिया था। पुलिस ने पूछताछ की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी की थी।
एसआईटी टीम द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कुछ जवाब इस तरह हैं:
सवाल- पुलिस ने एक टीचर से पूछा कि गंगा नदी आपके सबसे नजदीक कहां पर हैं?
मास्टर जी का जवाब- वैसे तो गंगा नदी उत्तर प्रदेश से निकलती है लेकिन हमारे सबसे नजदीक पंजाब से होकर बहती है।