सस्ती शराब पीने के लालच में सैनिक स्कूल कर्मी ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया। मोहल्ला मेहताबगढ़ में जब वह अपने दोस्त संग शराब पीने गया तो एक महिला ने घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद धमका कर 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना सिटी में पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्जकर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार है।
शिकायतकर्ता ने थाना सिटी में शिकायत दी कि बीते दिन वह अपने दोस्त के साथ साइकिल पर मोहल्ला मेहताबगढ़ में सस्ती शराब पीने गया था। तभी वहां खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि उसके घर में बेड ठीक करना है, उसकी मदद कर दो। जब वह दोनों उस महिला के साथ उसके घर गए तो वहां पहले से ही एक महिला और दो युवक मौजूद थे। उन्होंने गोवर्धन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसे को पीटने लगे और जबरन कपड़े उतारकर नंगा कर दिया।
तभी पास खड़ी एक अन्य महिला ने भी अपने सारे कपड़े उतार डाले और उसको बिस्तर पर धकेल महिला भी बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर उसने काफी शोर मचाया लेकिन कोई मदद को नहीं आया। बाद में उन्होंने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 20 हजार रुपये मांगे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घबरा कर हामी भर दी और उसके दोस्त गोवर्धन ने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले और उसने 04 हजार रुपये एकत्रित कर उन्हें दे दिए और घर लौट आए लेकिन इसके बाद भी सभी पांचों आरोपी उनसे और पैसों की मांग करने लगे और न देने की सूरत में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
थाना सिटी के जांच अधिकारी इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला को हिरासत में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी महिला अभी फरार है। तलाश की जा रही है।