फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़कांड: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- ऑडियो में ऐसी भद्दी टिप्पणी, जिसे सार्वजनिक करना मुश्किल

Mon, 08 Jun 2020 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

  • अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, सदस्य सुमन बेदी ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में की सोनाली फौगाट से मुलाकात
  • कहा- सोनाली की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के लिए आई हूं, आयोग ने संज्ञान नहीं लिया है
  • आयोग संज्ञान लेगा तो सचिव का बयान भी लिया जाएगा
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, सदस्य सुमन बेदी और सोनाली फौगाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा कि बालसमंद में सोनाली फौगाट और सुलतान सिंह के बीच हुए प्रकरण की वायरल वीडियो देखकर शुरू में मुझे लगा था कि सोनाली को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए था लेकिन जो ऑडियो सोनाली में मुझे सुनाई है, उसे सुनकर मुझे कानों पर विश्वास नहीं हुआ। उस ऑडियो क्लिप में इतनी अश्लील व भद्दी टिप्पणी की गई है, जिसे सामाजिक तौर पर सार्वजनिक करना मुश्किल है। वे सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोनाली से मुलाकात कर रही थीं। 

विज्ञापन


सोनाली ने महिला आयोग को इस मामले में शिकायत दी थी। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष और सदस्य सुमन बेदी प्रारंभिक जांच के लिए आईं थीं। उन्होंने सोनाली फौगाट से कुछ तथ्य भी जुटाए। उन्होंने कहा कि सोनाली ने उन्हें एफआईआर की कॉपी, ऑडियो क्लिप आदि तथ्य के तौर पर दिए हैं। ऑडियो क्लिप को एसपी गंगाराम पूनिया को भी सुनाया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल सोनाली की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के लिए आई हूं और जब आयोग संज्ञान लेगा तो दोनों पक्षों को सुना जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

महिलाओं की मर्यादा को तार-तार करने वाला ऑडियो
सोनाली फौगाट ने एक ऑडियो सुनाया है। इसमें बड़ी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जो महिलाओं की मर्यादा को तार-तार करने वाला है। महिलाओं के प्रति अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी सुनकर लगता है कि उस समय जो सोनाली ने किया वह सही है। किसी के साथ गलत नहीं होने देंगी और जांच निष्पक्ष करके दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रतिभा सुमन, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य महिला आयोग

पूर्व सांसद जेपी ने कहा- घटना के पीछे कुछ और इश्यू
पूर्व सांसद जयप्रकाश जेपी ने सोशल मीडिया में दिए इंटरव्यू में कहा कि सोनाली-सुल्तान के बीच बालसमंद में हुई घटना प्लांड स्कीम से हुई है और इसके पीछे कुछ और ही इश्यू है। इस कांड से हरियाणा पूरे देश में शर्मसार हो गया है। आज वह बीजेपी नहीं है, जिसमें सुषमा स्वराज थीं। 

भाजपा-हविपा(हरियाणा विकास पार्टी) के गठबंधन के समय एक एसडीएम को बंसीलाल की बेटी ने थप्पड़ मार दिया था लेकिन स्व. सुषमा स्वराज के दबाव में मुख्यमंत्री होते हुए बंसीलाल की बेटी को जेल की हवा खानी पड़ी थी। कोई ऑडियो है तो वह बाहर आनी चाहिए, ताकि सच बाहर आए। सरकार इस मामले में आंख-कान-मुंह बंद किए बैठी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें