चंडीगढ़। हल्लोमाजरा स्थित आरे वाली गली के पास पुरानी रंजिश के चलते नशे में धुत युवकों ने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पवन कुमार उर्फ पाना और मनदीप उर्फ गुली को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने वीरू उर्फ कांचा, मोनू, दिलीप और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात बीते रविवार देर शाम की है।
पुलिस को सूचना मिली कि हल्लोमाजरा स्थित आरे वाली गली के पास कुछ युवकों में झड़प हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घायल पवन और मनदीप को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में पवन ने बताया कि वीरू उर्फ कांचा मोनू, दिलीप समेत अन्य तीन युवक उस पर और उसके दोस्त मनदीप से मारपीट पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 323, 324, 341,147 148 और 186 खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में धुत थे, इससे पहले भी उनके बीच लड़ाई झगड़े होते रहे हैं।