फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल : जमीन विवाद में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, जहर खाकर एसपी कार्यालय पहुंची विधवा

Mon, 02 Nov 2020 01:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
करनाल में महिला ने खाया जहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भूमि विवाद के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत एक विधवा जहरीला पदार्थ निगलकर जिला सचिवालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची और वहां बेहोश हो गई। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस कर्मचारियों ने महिला को नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ जेठ के खिलाफ शिकायत देने आई थी। देर शाम तक महिला की तबीयत में सुधार बताया गया। महिला ने पुलिस को बयान दिये हैं कि वह बीमार चल रही है, इसलिये वह दवाई खाकर आई थी, जिस कारण तबीयत बिगड़ गई। फिलहाल महिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल है। वहीं डॉक्टर ने महिला की उल्टी के सैंपल भेजे हैं, उसकी रिपोर्ट से खुलासा होगा कि महिला ने क्या खाया था। फिलहाल सेक्टर-13 चौकी पुलिस जांच कर रही है।

घरौंडा थाना के गांव फरीदपुर निवासी बाली देवी के पति सत्यवान की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति ने दो शादी की थी। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। बाली देवी का अपने जेठ से जमीन विवाद काफी समय से चल रहा है, जिसकी उसने दो बार घरौंडा थाना में शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


महिला अपने जेठ से अपने हिस्से की जमीन लेना चाहती है और इसी शिकायत को लेकर वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे जहरीला पदार्थ निगलकर अपने दो बच्चे शुभम व सानियां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां आने लागी तो अचानक बेहोश हो गई।

महिला ने जमीन को लेकर दो बार थाने में शिकायत दी थी। दोनों शिकायतों में महिला ने लिखित में समझौता किया है। थाना पुलिस द्वारा जो कार्रवाई बनती थी वह की गई है। कार्रवाई न करने के आरोप निराधार हैं। -कंवर सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें