फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में घग्गर में कार समेत बही महिला, सेक्टर 26 में आठ लोग फंसे, NDRF ने बाहर निकाला

Sun, 25 Jun 2023 12:09 PM IST
ajay kumar योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)

सार

जान बचाने वाले विक्रम, अनिल और बबलू ने बताया कि महिला जैसे ही फूल प्रवाहित कर वापस आ रही थी... वैसे ही अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया। महिला ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हुई।
विज्ञापन
घग्गर नदी में बही कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में रविवार की सुबह घग्गर नदी में फूल प्रवाहित करने पहुंची महिला कार समेत बहने लगी। गनीमत रही कि पत्थर में गाड़ी फंसने की वजह से महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला एमडीसी सेक्टर -5 की रहने वाली है। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन




लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मगर मौके पर पहुंची टीम की सीढ़ी छोटी पड़ गई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने नगर निगम की गाड़ी से रस्सी निकाली और पिलर से बांध महिला को बाहर निकाला। इस बीच महिला के बचाव में करीब एक घंटे का समय लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जान बचाने वाले विक्रम, अनिल और बबलू ने बताया कि महिला जैसे ही फूल प्रवाहित कर वापस आ रही थी... वैसे ही अचानक नदी में पानी का बहाव तेज हो गया।



महिला ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हुई। गाड़ी घग्गर पुल से 50 फीट नीचे चली गई। महिला को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नदी का बहाव विकराल रूप धारण किए हुए है। 

नदी में आठ लोग फंसे, NDRF ने बाहर निकाला

उधर, सेक्टर 26 में मछली पकड़ने पहुंचे आठ लोग घग्गर नदी में फंस गए। नदी में अचानक पानी आ गया। इसके बाद इन लोगों को एक टापू में शरण लेनी पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी तो तुरंत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाला गया। इन लोगों के साथ दो कुत्ते भी फंसे थे... टीम ने उन्हें भी बाहर निकाल लिया है। उधर, बुर्ज कोटिया में सुबह 10 बजे चार लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें