फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Weather Update: 67 MM बारिश से बिगड़े हालत, अंडर पास में 13 फुट भरा पानी, जाम की स्थिति

Sun, 25 Jun 2023 11:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के करीब तीन बजे के बाद रुक-रुककर बारिश शुरू हुई। रिकॉर्ड बारिश से हालत बिगड़ गए। झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से गर्मी में जूझ रहे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
अंडरपास पर भरा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में रविवार तड़के हुई 67 एमएम बारिश से हालत बिगड़ गए। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। इससे जल निकासी व्यवस्था ठप हो गई। शहर की सड़कों व गलियों में तीन फुट तक पानी भर गया। शनि मंदिर अंडरब्रिज में 13 फुट पानी भरने से शहर दो भागों में बंट गया। निचले इलाकों में घरों के अंदर भी पानी भर गया।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के करीब तीन बजे के बाद रुक-रुककर बारिश शुरू हुई। रिकॉर्ड बारिश से हालत बिगड़ गए। झमाझम बारिश से शहरी क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से गर्मी में जूझ रहे लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


औसतन 67 एमएम बारिश से ही नगर निगम की निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर में जगह-जगह पानी भर गया। गीता भवन चौक, ककरोई चौक, बहालगढ़ रोड, कामी रोड, गोहाना रोड, वैक्सन कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र, मॉडल टाउन, पुरखास रोड, सेक्टर-14 व 15, अग्रसेन चौक समेत अधिकतर स्थानों पर पानी भर गया। खरखौदा व गन्नौर में भी बारिश से जलभराव हो गया।
विज्ञापन


67 एमएम हुई बारिश

रविवार को सुबह आठ बजे तक जिले में औसतन 67 एमएम बारिश दर्ज की गई। गन्नौर ब्लॉक में सबसे अधिक 111 एमएम, खरखौदा ब्लॉक में 72, खानपुर ब्लॉक में 70 एमएम, सोनीपत में 60 एमएम, गोहाना में 57 एमएम और राई ब्लॉक में 32 एमएम बारिश हुई।

शनि मंदिर अंडरब्रिज में भरा पानी  

बारिश से शहरी क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बढ़ गई। सोनीपत शहर में भी हुई बारिश के कारण वाहन चालकों के लिए रेलवे लाइन पार करना मुश्किल हो गया। सारंग रोड अंडरब्रिज के साथ-साथ शनि मंदिर रोड पर बना अंडरब्रिज में पानी भर गया है। अंडरब्रिज में करीब 13 फुट तक पानी भरा है। यही नहीं शहर की अधिकतर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। कई वाहन पानी में बंद हो गए हैं। उन्हें निकालने के लिए चालकों को मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों के अतिरिक्त बाजारों में दुकानों के अंदर और कई कालोनियों में घरों के अंदर पानी घुस गया। सरकारी कार्यालय भी जलभराव से बच नहीं सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें