फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में लड़कियों से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, महिला ड्राइवर ने पीछा कर पकड़ा और सबक सिखाया

Sun, 01 Sep 2019 04:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय की बस से घर जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की महिला ड्राइवर पंकज ने पकड़ कर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में युवक की पिटाई करते हुए महिला ड्राइवर पंकज कह रही है कि शनिवार सुबह जब बस युवक की ढाणी के आगे से निकली उस पर उक्त युवक ने बस को देख लिया और अपनी बाइक लेकर बस का पीछा कर आगे आ गया। युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर हाथ छोड़ने लगा तथा अपनी हरकतें दिखाने लगा।

महिला ड्राइवर ने कहा कि पहले भी युवक को इन हरकतों से बाज आने के लिए समझाया था लेकिन वह नहीं माने। शनिवार की इस हरकत को देखकर ड्राइवर पंकज ने गांव के सरपंच को महिला थाने बुला लिया और मौखिक शिकायत करवा दी। जिस पर महिला अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि अगर युवक आगे से कभी परेशान करें तो वह उसकी शिकायत लिखित में दर्ज करवा दें। जिस पर जब वह छुट्टी होने के बाद छात्राओं को लेकर जा रही थी तो सुल्तानपुरिया से घोतड़ मार्ग पर झोरडनाली का युवक आगे खड़ा था और फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन


बात करते करते उसने लड़कियों की और इशारे करने शुरू कर दिए। इतना देख बस ड्राइवर मौके पर जब युवक को पकड़ने के लिए उतरी तो युवक वहां से भाग गया। जिस पर ड्राइवर ने पीछा कर युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक माफी मांगता रहा और आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कही। बता देें कि महिला ड्राइवर पंकज को सीएम ने महिला दिवस पर सम्मानित भी किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें